रात्रि करीब 1 बजे के बीच घर से बाहर निकलते ही हुये लापता।

कठहाई अतरैला । रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला अधीन ग्राम कठहाई निवासी रामकृष्ण यादव उर्फ केठन पिता स्वर्गीय अंगनू प्रसाद यादव उम्र 55 वर्ष जो 07/08/25 को रात्रि 1 बजे से अचानक गायब हो गए। सुवह जानकारी होने पर पूरे गांव के लोगो द्वारा नात रिस्तेदारो,खेत,नदी, नाले,बहरो में ढूढ़ा गया लेकिन कही पता नही चला।

तब इसकी गुमसुदगी की शिकायत अतरैला थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर अतरैला पुलिस लगातार ढूढने का प्रयास कर रही है फिर भी 5 दिन बीत जाने के बाद भी कही पता नही चल सका।


जिस कारण घर के लोग परेशान है और जगह जगह ढूढ़ा भी जा रहा है।
  उक्त लापता व्यक्ति का रंग सांवला लम्बाई 5 फुट 8 इंच दोहरी शरीर एवं दांत बड़े है घर से एक बनियान और चड्ढी पर निकले थे।
वही लापता व्यक्ति रामकृष्ण यादव की पत्नी ने लोगो से अपील किये है कि जिस किसी सज्जन को ये कही दिखे या मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7509433081-7509665747 पर सूचना देने का कष्ट करें।

बताया जाता है कि 7 अगस्त की रात्रि रामकृष्ण यादव रात्रि में खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गए थे रात्रि करीब 1 बजे के आसपास गाय को बांधने के लिए एक बनियान, चड्ढी और टगारी लेकर घर से रोड़ तक निकले इसके बाद वापस घर नही पहुचे।


वही परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी फिर भी ये हादसा होना अचंम्भित लगता है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading