इंदौर- कल देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में पान थूकने का विरोध करने पर हुए हत्याकांड का एक्सक्लूसिव वीडियो न्यूज नेशनल वर्ल्ड के पास मौजूद, मृतक लेखराज जाटव एवं दो अन्य साथी दिख रहे खून से लथपथ, हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपी भी हुए कैमरे में कैद।  

कल देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में दोस्तो के साथ बीयर पीने निकले युवक की पान थूकने के विरोध करने के चलते चाकू एवं लोहे की गाटर से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने वारदात को नशे में अंजाम दिया।

विजय नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों बदमाशों की तलाश शुरू की थी जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया बदमाश हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपनी पल्सर बाइक MP 09 VQ 7829 घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही छोड़ भाग गए थे जिसे पुलिस ने जब्त की है।

न्यूज नेशनल वर्ल्ड के पास हत्याकांड का एक्सक्लूसिव वीडियो मौजूद है जिसमें मृतक लेखराज पिता रमेश जाटव उम्र 38 वर्ष निवासी रुस्तम का बगीचा खून से लहूलुहान सड़क पर गिरा पड़ा है भाई शुभम एवं दोस्त बंटी लेखराज को संभाल रहे है वे दोनों खुद भी गंभीर घायल दिख रहे है।

वहीं कुछ ही दूरी पर तीनों आरोपी जगदीश सिसोदिया निवासी नेहरू नगर, राजा अहिरवार अपने अन्य आरोपी साथी पवन अहिरवार निवासी अंजनी नगर को घायल अवस्था में ले जाते दिख रहे है सूत्रों के अनुसार आपसी झड़प में आरोपी पवन को भी सिर में चोट आई है।

थाना प्रभारी विजयनगर चंद्रकांत पटेल के अनुसार तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है मामले में जांच की जा रही है लेखराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading