रात्रिदिन शराबी गैलरी में खड़े होकर शराब का उठाते है लुफ्त। गांव-गांव में खुलेआम करायी जा रही पैकारी। NNW News Jawa। जिला प्रशासन के अनदेखी और जिला आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर तथा जवा थाना प्रभारी के संरक्षण में जवा बाजार में संचालित भार्गवी वाइन्स कंपोजिट शराब दुकान बरौली ठकुरान का संचालक अपनी मनमानी पर उतारू है। जबकि रीवा आईजी द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” नशा मुक्त अभियान चलाया गया था लेकिन उनके अभियान को थाना प्रभारियों द्वारा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। View this post on Instagram जहा पर देखा जा सकता है कि शराब लेने के बाद लोग शराब दुकान के बगल में बनी गैलरी और गैलरी के आगे अंदर खड़े और बैठकर शराब का लुफ्त उठाते है जबकि शासन के नियमानुसार शराब दुकान से 100 मीटर की दूरी में कोई शराब का सेवन न करे, सेवन करते पाए जाने पर शराब संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है। बता दे कि उक्त शराब ठेकेदार भार्गवी वाइन्स को जवा बरौली ठकुरान, अतरैला,पटेहरा, डभौरा, पनवार,रामबाग और गढ़ी का ठेका मिला हुआ है जिनके द्वारा आबकारी विभाग रीवा के अधिकारियो, इंस्पेक्टर और सभी थाना प्रभारियों, एसडीओपी को मैनेज किया गया है इसी बजह से कभी कार्यवाही नही की जाती है। इसी तरह से अतरैला थाना प्रभारी के संरक्षण में पटेहरा, अतरैला और चौखंडी कंपोजिट शराब दुकान अंतर्गत गांव गांव में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की पैकारी करायी जा रही है। विभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों के सह पर शराब संचालक के हौशले है बुलंद बता दे कि उक्त शराब दुकान बरौली ठकुरान के बगल में एक गैलरी है जहा पर शराब संचालक के आदेशानुसार शराब खरीदो, चिकना लो और गैलरी में जाकर जाम लड़ाओ। यदि कोई बोलता है तो मुझे बताओ ऐसा कहा जाता है। यह कहना भी सही है कि जब सैया भये कोतवाल तो डर काहे का कहावत चरितार्थ हो रही है।जिनकी सेटिंग आबकारी विभाग रीवा आबकारी इंस्पेक्टर थाना प्रभारियों से लेकर एसडीओपी तक है तो डर काहे का। गांव गांव में करायी जा रही पैकारी इतना ही नही तराई क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और आबकारी विभाग के मिलीभगत से शराब दुकान संचालक के द्वारा गांव गांव, कस्वे कस्वे और बाजार में दिन रात्रि शराब की पैकारी करायी जा रही है। जिस बजह से युवा वर्ग नशे के गर्त में डूबता जा रहा है नशे के कारण युवा चोरी जैसे अपराध में लिप्त होता जा रहा है। लेकिन शराब ठेकेदार के खिलाफ प्रशासनिक अमला कार्यवाही करने के बजाय संरक्षण दे रहा है इसी बजह से भार्गवी वाइन्स कंपोजिट शराब दुकान संचालक के हौशले बुलंद है। देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन और आबकारी विभाग मामले को संज्ञान लेता है या यूं ही ठेकेदार को खुली छूट मिली रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पाटनीपुरा-मालवा मिल पुल निर्माण में देरी: हादसे और व्यापारियों में रोष, गिरने से मौत कल देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में पान थूकने का विरोध करने पर हुए हत्याकांड का एक्सक्लूसिव वीडियो न्यूज नेशनल वर्ल्ड के पास मौजूद
You must be logged in to post a comment.