सड़क नही तो इलाज नही, सरकार के दावे खोखले। भाजपा समर्थित सरपंचों और ठेकेदारो के लूट का परिणाम भगत रहे ग्रामीण। त्योंथर। रीवा जिले में हर विभागों के साथ साथ पंचायती राज्य अधिनियम के अधीन ग्राम पंचायतों की दुर्दशा अत्यंत दयनीय है। जहां पर मध्यप्रदेश शासन के द्वारा अनेक हितग्राही मूलक योजनाएं तो संचालित है। लेकिन विभागीय निष्क्रियता के चलते सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक मनमानी तरीके से आबंटित राशि को बंटरवाट कर अपना जेब भरने का काम करते है चाहे आम जनता भले ही परेशान रहे। जिनमे सबसे बड़ा दोष उन अधिकारियों का होता है जो भ्रष्टाचार को देखकर अनदेखा करते है। वही एक सर्वे के अनुसार इस वक़्त जितने भी सरपंच,सचिव,पार्षद और ठेकेदार भाजपा से समर्थित है उनके द्वारा जमकर योजनाओं की राशि पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जबकि सरकार और उनके सांसद विधायक मंत्री मंचो से कहते नही थकते की मेरे द्वारा गांव गांव में सड़को का जाल बिछा दिया गया है गांव गांव में पानी की व्यवस्था करायी गयी है लेकिन हकीकत तो गांवो में जाने के बाद ही पता चलता है कि जाल बिछा है कि नही। इसी तरह का मामला त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के मदरो ग्राम पंचायत अंतर्गत काल्ही गांव से सामने आया है जहा पर एक बुजुर्ग दादी मां की अचानक तबियत खराब हो जाती है परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन किया जाता है लेकिन सड़क पर कीचड़ होने के बजह से एम्बुलेंस नही पहुची। 48 घण्टे बाद बुजुर्ग दादी मां की ज्यादा तबियत खराब होने पर रिमझिम बारिश के बीच परिजनों ने दादी को ठेले में लेटाकर छाता लेकर कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुचाया गया, तब कही जाकर बुजुर्ग महिला का इलाज हुआ। लेकिन पूरा सिस्टम खामोश रहा। वही बुजुर्ग दादी के नाती में मदरो ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा पूर्व में इसी रास्ते के निर्माण को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत की गई थी लेकिन सरपंच सचिव ने दबाव बना कर शिकायत को कटवा दिया गया और कहा गया की जल्द सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा लेकिन निर्माण कार्य नही हुआ जिसका परिणाम सामने है। बता दे कि स्थानीय विधायक और सरपंच के द्वारा विकास के बड़े बड़े वादे तो किया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत मदरो की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत में कितने विकास कार्य हुए है और कितने गुणवत्तापूर्ण है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्कूटी साइड कर लो’… इतनी सी बात पर हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, वायरल हुआ हमले का वीडियो रक्षाबंधन पर भाजपा नेताओं की शुभकामनाएं: संस्कृति, सुरक्षा और सशक्तीकरण का पर्व
You must be logged in to post a comment.