दिल्ली में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह: दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित जंगपुरा के भोगल बाजार लेन में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की महज “स्कूटी साइड कर लो” कहने पर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद रात के समय हुआ, जब आसिफ काम से घर लौटे थे।घटना के अनुसार, जब आसिफ कुरैशी घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गेट के सामने पड़ोसी की स्कूटी खड़ी है। उन्होंने पड़ोसी से सिर्फ इतना कहा कि स्कूटी साइड कर लें ताकि घर में आसानी से दाखिल हो सकें। लेकिन इस मामूली सी बात ने अचानक तूल पकड़ लिया। बात-बात में बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।बहस के दौरान आरोपियों ने अचानक आसिफ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरा मंजर वहीं लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक आसिफ पर धारदार हथियारों से लगातार वार कर रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आसिफ की पत्नी भी वीडियो में चीखते-चिल्लाते हुए अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही हैं।हमले के तुरंत बाद आसिफ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से न सिर्फ उनके परिवार में मातम पसर गया है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सम्मान के हकदार योद्धा: मध्यप्रदेश पुलिस के जांबाजों का मानवता भरा कारनामा मदरो ग्राम पंचायत के विकास की पोल खोलती सड़क, ठेला बना एम्बुलेंस!