भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भोपाल, 08/08/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समस्त बहनों को मंगल कामनाएं दीं। खण्डेलवाल ने कहा कि रक्षाबंधन मानवीय संवेदना, जनसरोकार और राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प है। यह पर्व रिश्तों में नई ऊर्जा भरता है और बहनों की सुरक्षा व सशक्तीकरण को रेखांकित करता है। यह सांस्कृतिक परंपराओं और भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करता है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल सरकार भाई की तरह निभा रही बहनों और माताओं के प्रति जिम्मेदारीभोपाल, 8 अगस्त 2025 उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाता है। यह नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की याद दिलाता है। शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘लाड़ली लक्ष्मी’ और ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि को 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह निर्णय बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की बहनों और माताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रही है। सभी बहनों को सुखद, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मदरो ग्राम पंचायत के विकास की पोल खोलती सड़क, ठेला बना एम्बुलेंस! फकरी स्टील दुकान से नगदी चोरी करने वाला फरार आरोपी बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में