प्रदीप चौधरी। भोपाल, 3 अगस्त 2025: थाना कमला नगर क्षेत्र में एक गंभीर रूप से घायल महिला को देख मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाई। सउनि सुबास सिंह वर्मा, आरक्षक महेश सिंह बघेल और आरक्षक बलराम नागपुरे ने न केवल उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, बल्कि रास्ते में ढांढस बंधाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सउनि सुबास सिंह वर्मा और आरक्षक महेश सिंह बघेल को ₹10,000/- तथा आरक्षक बलराम नागपुरे को ₹5,000/- का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गर्व है इन जांबाजों पर, जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल कायम करते हैं। हर मिशन से पहले इंसानियत, यही है असली पुलिसिंग! View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- ‘एटम बम’ निकला ‘फुस्सी बम’ स्कूटी साइड कर लो’… इतनी सी बात पर हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, वायरल हुआ हमले का वीडियो