सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी, 20,000 रुपये कीमती बकरा बरामद, दूसरा आरोपी राहुल परमार फरारबड़नगर पुलिस ने 7 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में चोरी के एक बकरे (कीमत 20,000 रुपये) को बरामद कर आरोपी विनोद बाली (29 वर्ष), निवासी रेलवे स्टेशन रोड, बड़नगर को गिरफ्तार किया। घटना 26 जुलाई 2025 की रात को हुई, जब फरियादी रामचंद्र योगी के घर के बाहर बंधे तीन बकरों में से एक को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद के घर से बकरा बरामद किया। विनोद ने अपने दोस्त राहुल परमार के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की। राहुल अभी फरार है। विनोद के खिलाफ मारपीट के चार अन्य मामले भी दर्ज हैं। इस कार्य में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उप-निरीक्षक चांदनी पाटीदार, आरक्षक महेश मोर्य और नितेश रायकवार की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आयरलैंड में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर नस्लीय हमला: पुलिस की कार्रवाई और नेताओं की प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो करोड़ अनाथ बच्चों को RTE के तहत स्कूलों में प्रवेश के निर्देश