इंदौर पुलिस ने “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 25 जुलाई 2025 को भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक 7100 लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इंदौर का नाम दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, कोचिंग संस्थानों के स्टाफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, ट्रैफिक वार्डन और आम नागरिक शामिल हुए। मानव श्रृंखला की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह और पुलिस उपायुक्त श्री ऋषिकेश मीणा ने की। इस दौरान तख्तियों और पंपलेट्स के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन पलासिया चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन के प्रतिनिधियों अपूर्वा मेनन और श्री भरत शर्मा ने पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया। पुलिस आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह उपलब्धि न केवल इंदौर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गैर इरादतन हत्या में 7 महीने बाद 2 आरोपियों को जनेह पुलिस ने किया गया गिरफ्तार नशे का नासूर: खजराना की पुकार, अब जागो समाज!
You must be logged in to post a comment.