थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल की मेहनत लायी रंग। जनेह रीवा । रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह एवं श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्यौंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल एवं उनकी टीम द्वारा मर्ग जांच कर गैरइरादतन हत्या पाये जाने से 2 आरोपी गणों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। फरियादिया छोटकी कोल पति स्व. रमेश कोल उम्र 40 वर्ष निवासी कंधरा थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट उ.प्र. ने दिनाँक 09/12/24 को थाना जनेह में सूचना दी कि उसके पति 08/12/24 की रात वह अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश थाना जनेह मध्यप्रदेश के बार्डर ग्राम सरूई में मझियारी रेल्वे स्टेशन के पास शराब की बोतल और बीड़ी के बंडल के साथ मिली। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जनेह में मर्ग क्र. 29/24 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया एवं जिसका पीएम सीएचसी त्योंथर से कराया गया था जिसमें मृत्यु का स्पष्ट कारण ज्ञात नही हो सका एवं अत्यधिक शराब पीने के कारण मृत्यु के होने की संभावना लेख की गई। मर्ग जाँच के दौरान मृतक जिस अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से निकला था उसकी पता तलाश बारीकी से की गई एवं मृतक के परिजनों एवं आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की गई। जाँच के दौरान अज्ञात व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली कि वह प्रकाश मौर्या निवासी पनिहाई सेमरा थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट उ.प्र. हाल नि. डभौरा थाना डभौरा जिला रीवा म.प्र. का था जिसे तलब कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। जो अपने साथी अखिलेश मौर्या निवासी मुर्का थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट उ.प्र. के साथ मिलकर घटना दिनाँक 08/12/24 की रात को मृतक द्वारा अत्यधिक शराब पी लेने के कारण नशे मे हो जाने एवं अत्यधिक गाली गलौज करने से उसको NRX LORI DIAZEPAM इंजेक्शन लगाना स्वीकार किये। चूँकि अखिलेश मौर्या प्रायवेट अस्पतालों में पहले काम किया करता था उसी इंजेक्शन के डोज के कारण मृतक रमेश आदिवासी पिता श्यामलाल आदिवासी उम्र 44 वर्ष निवासी कंधरा थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट उ.प्र. की मृत्यु होना पाई गई। जो आरोपीगणों का अपराध धारा 105 बीएनएस 3 (2) (V) एससीएसटी एक्ट गैरइरादतन हत्या का पाये जाने से दिनाँक 24/07/25 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, सउनि विमल सिंह, आर. 1152 अतुल सिंह, आर. 715 अखिलेश मौर्य, आर. 235 अमन सेन का सराहनीय योगदान था। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दहेज प्रताड़ना,उदयपुर फाइल्स,अश्लील सामग्री,हरिद्वार,केंद्र सरकार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष,शेयर बाजार इंदौर पुलिस की अनूठी पहल: “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
You must be logged in to post a comment.