एसडीआरएफ की टीम ने सभी सुरक्षित निकाला। जवा रीवा। घटना रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत जनकहाई गांव के कोटिहा टोला का है जहां पर एक तरफ टमस नदी और महाना तो दूसरी तरफ बम्हनी नाला पुल, एक रपटा, बैरकुण्ड नाला, बैरगिया नाला पड़ता है जिनके बीचो-बीच ये गांव बसा हुआ है दोनों नदियों में बाढ़ आने की वजह से गांव चारों ओर बाढ़ से घिर जाता है। जिस बजह से कोटिहा टोला में निवासरत पटेल परिवार के 10 लोग बाढ़ में फंस गए और रीवा जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाते रहे लेकिन कोई सुविधा मुहैया नही हुई और रात्रि दिन मकान के छत पर गुजारे। जिसकी सूचना भोपाल में दी गई तबजबलपुर से आई एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कोटिहा टोला पहुचकर जवा पुलिस के सहयोग से सभी को निकालकर सुरक्षित जगह पहुचाया गया। बता दे कि अभी हाल ही में इसी गांव से कुछ दूरी पर स्थिति बरहटा गांव की गर्भवती बेटी की बाढ़ के बजह से प्रसव पीड़ा के दौरान इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गयी थी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जलमग्न जवा बाजार में नाली के पानी का निकास एवं साफ सफाई नही होने से दुकानों में भरा पानी। इंदौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में: अवैध वाहनों की ओवरलोडिंग, प्रशासन की लापरवाही बरकरार
You must be logged in to post a comment.