किराना समान सहित अन्य सामग्री हुई खराब।

जवा।  जवा जनपद पंचायत के जवा मुख्यालय में लगातार कई घंटों तक बारिश होने से पूरा जवा मुख्यालय जलमग्न हो गया।
जलमग्न होने से दुकानदारों के दुकानों में पानी भर गया जिस कारण दुकान में रखा किराने के सामान, कपड़े सहित अन्य सामान खराब होने की कगार में है। 

    जिसके लिए जवा के व्यापारियों ने शासन प्रशासन से अधूरी बनी नाली एवं जाम नाली के पानी निकास की व्यवस्था कराने,जगह जगह मुख्यालय में हो रहे जल भराव की निकासी एवं साफ सफाई कराने की मांग की है ताकि जल भराव की स्थिति में घरों और दुकानों में पानी न भर सके।


बता दे कि पूरे मुख्यालय में जवा जनपद पंचायत के उच्च अधिकारियों के निष्क्रियता के चलते सरपंच सचिव और रोजगार सहायक मनमानी पर उतारू रहते है उनके द्वारा कागजों में दिखाने के लिए तो साफ सफाई का कार्य होता है परन्तु हकीकत क्या है ये तो बरसात का पानी ही विकास कार्यो की खोल कर रख देता है।
  वही बाजारवासियों का कहना है कि जहा पर खुद जवा जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य सक्षम अधिकारी बैठे रहते है वहां के परिसर में घुटने भर पानी भरा रहता है तो ग्राम पंचायतों की क्या स्थिति होगी किसी को बताने की जरूरत नही है।


फिलहाल दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए शासन प्रशासन को उचित कदम उठाने की जरूरत है ताकि वारिश के पानी से हो रहे नुकसान से बचा जा सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading