उज्जैन: पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) मयूर खण्डेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर  महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने अवैध वसूली, मारपीट और धमकी देने के आरोपी उमेश पिता संजय गोसर (उम्र 27 वर्ष, निवासी ठक्कर बाबा कॉलोनी, बड़नगर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

घटना का विवरण
दिनांक 15 जुलाई 2025 को रात करीब 10:00 बजे फरियादी भूपेंद्र पिता रामनाथ पथरोड़ (उम्र 38 वर्ष, निवासी ठक्कर बाबा कॉलोनी, बड़नगर) ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज की कि आरोपी उमेश गोसर ने उनके घर के बाहर लाठी लेकर पहुंचकर दादागीरी दिखाई। उसने फरियादी से कहा, “मैं ठक्कर बाबा कॉलोनी का दादा हूँ, इस कॉलोनी में रहने के लिए तुम्हें मुझे पैसे देने होंगे।” इसके बाद आरोपी ने फरियादी के घर के दरवाजे और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को लाठी से तोड़ दिया। फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

फरियादी की शिकायत पर बड़नगर थाने में अपराध क्रमांक 492/25, धारा 308(5), 296, 324(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश गोसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और अवैध हथियार रखने के कुल 5 अपराध पूर्व में भी दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि गोवर्धन दास बैरागी, आरक्षक महेश मोर्य और सैनिक उंकारलाल की विशेष भूमिका रही। बड़नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading