हर्ष सावले।। इंदौर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, इंदौर विभाग द्वारा आयोजित भव्य कावड़ यात्रा का शानदार आयोजन किया गया। इस पवित्र यात्रा में सैकड़ों शिव भक्त कंधों पर कावड़ लिए शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाकाल मंदिर की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ के भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन, जिला इंदौर के तत्वावधान में कावड़ यात्रियों के लिए जल वितरण और केले की प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन में इंदौर जिला अध्यक्ष जितेंद्र पवार, योगेश चौहान, रवि नायक, और इंदौर नगर अध्यक्ष रोहन नायक ने सक्रिय सहभागिता की। यात्रा में भोले बाबा की भव्य झांकी, नृत्य, और भक्ति भजनों ने भक्तों और नगरवासियों का मन मोह लिया। हर तरफ “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रीनगर एक्सटेंशन में कॉलेज छात्रा पर कुत्तों का हमला, गंभीर रूप से घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली: भारत सरकार की पहल से मिली राहत