इंदौर: हर्ष सांवले. ।। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंद बाग में रविवार रात को शराब दुकान के खिलाफ आक्रोशित रहवासियों, विशेष रूप से महिलाओं, ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। डेढ़ साल से इस शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर रहवासी विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की मांग की थी। रविवार को प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई, जब महिलाओं ने डंडों के साथ दुकान पर हमला किया, जिससे वहां शराब बेचने वाले कर्मचारी भाग खड़े हुए। पत्रकार पर हमला और धमकीघटना का कवरेज करने गए “विधिक आवाज” के पत्रकार ज्ञान सिंह यादव पर भी भीड़ ने हमला किया। उन पर जनता से पिटवाने की धमकी देने और फोन छीनने का आरोप है। साथ ही, उनकी जान को खतरा पहुंचाने की कोशिश की गई। View this post on Instagram पुलिस की मौजूदगीघटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाया गया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।यह घटना इंदौर में शराब दुकानों के खिलाफ चल रहे विरोध को और उजागर करती है, जहां रहवासी लगातार सुरक्षित वातावरण की मांग कर रहे हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हरदा पुलिस विवाद: जीवन सिंह शेरपुर और करणी सेना पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई. मेरी भावना आलेख. पुल में पानी होने एवं सड़क खराब होने से गर्भवती महिला को समय पर इलाज नही मिलने से महिला की हुई मौत