तराई क्षेत्र के कई गांव सड़क से है बंचित, खाट के सहारे मरीजो एवं गर्भवती महिलाओं को पहुचाया जाता है मुख्य मार्ग तक।

भाजपा सरकार के विकास कार्यो की खुल रही पोल।

जवा रीवा ।  मामला रीवा जिले के जवा  तहसील अंतर्गत जवा थाना क्षेत्र के भनिगवा ग्राम पंचायत अधीन बरहटा गांव का है जहा पर एक महिला को समय पर इलाज नही मिलने से मौत हो गयी।


बताया जाता है कि ससुराल में मूलभूत सुविधाएं न होने के वजह से मृतिका प्रिया रानी कोल मायके पहुंच गई थी जो गर्भवती थी। यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद आज अपने बच्चों को जन्म दे कर खुशियां मनाती लेकिन खुशियां मातम में बदल गयी।

जैसे ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई माता पिता खाट में लेकर डिलेवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा के लिए चल दिये। सड़क खराब होने पर भी कीचड़ से निकल कर जैसे ही महाना नदी के पास पहुचे उफनती नदी के किनारे खाट के सहारे नदी पार करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन नदी में उफान ज्यादा होने से पार करना मुश्किल था उस दौरान महिला जीवन से संघर्ष करती रही अंततः गर्भवती महिला अन्त मे हिम्मत हार बैठी और उसकी मौत हो गई।


असहाय परिवार मदद के लिए प्रशासन का करता रहा इंतज़ार

जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भनिगवा में न तो सड़क है न ही किसी तरीके की मूलभूत सुविधाएं है उस गांव में कई नाले और नदिया है पुल और सड़क नही होने से ग्रामीण बरसात के दिनों में परेशान रहते है लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है । जबकि हर मंच से सांसद विधायक विकास की अलाप लगाते रहते है लेकिन हकीकत में गांवो की हालत कुछ और ही है।

      रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील जवा के बरहटा गांव में भारी बारिश के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। माता-पिता सहित परिजन देखते रह गए।
दरअसल जवा तहसील के भनिगंवा गांव की रहने वाली प्रिया रानी कोल पत्नी सोनू कोल जो गर्भवती थी उसको बच्चा होने वाला था उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जवा अस्पताल लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में पडने वाली महाना नदी के पुल के ऊपर पानी बह रहा था बहाव काफी तेज था जिसके चलते लोग नदी के एक तरफ ही फंसे रह गए और वह नदी पार ही नहीं कर सके। करीब दो घंटे तक प्रिया रानी कोल तड़पती रही मां बाप सहित परिजन अपनी बिटिया के लिए कुछ नहीं कर सके। हालांकि इस दौरान गांव के ही डाक्टर (झोलाछाप) को बुलाकर लाया गया और महिला को दिखाया गया। तब तक मे डाक्टर ने महिला को देखा और मृत बताया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading