राऊ विधानसभा के विधायक मधु वर्मा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण का परिचय दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित करने वाले मधु वर्मा ने असमय दुनिया छोड़ गए अपने कार्यकर्ता नवीन कुंवड़े के परिवार की चिंता करते हुए एक अनुकरणीय पहल की। नवीन कुंवड़े की छोटी बेटी और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मधु वर्मा ने बड़े भाई की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मात्र 35 मिनट में 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की। यह राशि नवीन के परिवार के लिए घर और उनकी बेटी के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। इस नेक कार्य के लिए मधु वर्मा को न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे समाज से सराहना मिल रही है। उनके इस प्रयास ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक विधायक हैं, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के परिवार के सच्चे हितैषी भी हैं। मधु वर्मा का यह कदम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश पुलिस ने उठाया डिजिटलीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जीआरपी इंदौर से शुरू हुआ ई-एचआरएम पायलट प्रोजेक्ट उज्जैन में मोहर्रम जुलूस पर लाठीचार्ज और FIR के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की प्रेस वार्ता