उज्जैन: आमिर खान। मोहर्रम के धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और निर्दोष लोगों पर FIR दर्ज करने के मामले में जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता आयोजित की। कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। नूरी खान ने बताया कि मुस्लिम समाज हर वर्ष मोहर्रम के पावन पर्व पर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में परंपरागत रूप से दुलदुल और ताजिया निकालता है। ये जुलूस उज्जैन के विभिन्न स्थानों से बड़े साहब के इमामबाड़े पर सलामी के लिए ले जाए जाते हैं, जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसके लिए एक निर्धारित मार्ग भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 जुलाई 2025 को मोहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, निर्दोष लोगों पर हमला किया, और दुलदुल को नुकसान पहुंचाया, जो मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। नूरी खान ने दावा किया कि इमाम हुसैन की शहादत के झंडों को जूतों तले रौंदा गया, जिससे समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची। नूरी खान ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप गलत है कि जुलूस ने बैरिकेड तोड़कर अब्दालपुरा की ओर जाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मोहर्रम जुलूस के लिए शांति समिति की बैठक नहीं बुलाई गई थी, और न ही पूर्व की किसी बैठक में मार्ग परिवर्तन पर चर्चा या सहमति हुई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन और उज्जैन पुलिस अधीक्षक से मार्ग परिवर्तन के दावे का समर्थन करने के लिए कोई ठोस साक्ष्य, जैसे हस्ताक्षरित रजिस्टर या वीडियो, प्रस्तुत करने की मांग की। नूरी खान ने कहा, “मुस्लिम समाज की छवि को टारगेट कर लगातार धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। हम पुलिस प्रशासन से जवाब मांगते हैं कि आखिर लाठीचार्ज का आदेश किसके कहने पर हुआ और परंपरागत मार्ग को क्यों बदला गया?” यह प्रेस वार्ता उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई घटना के बाद पैदा हुए तनाव और विवाद को दर्शाती है, जिसमें मुस्लिम समाज और पुलिस प्रशासन के बीच मतभेद उजागर हुए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राऊ विधायक मधु वर्मा ने दिखाई मानवता, 35 मिनट में जुटाए 40 लाख रुपये बारिश से रीवा सहित तराई अंचल इलाके की नदिया खतरे के निशान से ऊपर