प्रदीप चौधरी।। इंदौर के परदेशीपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव की आत्महत्या के मामले में एमआईजी थाना पुलिस ने उनकी महिला मित्र संजू राणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ कि संजू लंबे समय से विनोद को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। 22 मई की रात विनोद ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरूआती जांच में व्यक्तिगत तनाव की बात सामने आई, लेकिन गहन तफ्तीश में पता चला कि संजू विनोद को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी और उनके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के लिए दबाव डाल रही थी। घटना के दिन संजू ने विनोद को कॉल किया और उनके निवास पर पहुंच गई थी।पुलिस को विनोद के बैंक खाते से संजू के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर होने के सबूत मिले। कॉल डिटेल्स, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और गवाहों के बयानों के आधार पर बुधवार देर रात संजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पहले पूछताछ के बाद उसे छोड़ा गया था, लेकिन डिजिटल सबूत मिलने पर कार्रवाई की गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत में 2014 से 2025 तक सरकारी स्कूलों की स्थिति, शिक्षा का स्तर, और QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत की स्थिति बड़नगर पुलिस ने 15 लीटर अवैध जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार