उज्जैन: जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 3 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को 15 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत भवन, गुणावद के पास आम रोड पर एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक की कैन में शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी, महेश पिता बाबुलाल केवट (43 वर्ष), निवासी गुणावद, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। कैन की जांच में 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 471/2025, धारा 49-ए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से दो अपराध (एक मारपीट और एक शराब से संबंधित) दर्ज हैं।सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. नारायण सिंह वास्कले, आरक्षक अंकित यादव चौहान, महेश मोर्य और मुकेश नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला मित्र की प्रताड़ना से तंग आकर हेड कांस्टेबल ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने दर्ज किया केस इंदौर-बड़नगर में अपराध और त्रासदी: अवैध शराब के साथ गिरफ्तारी, 1.69 करोड़ की धोखाधड़ी, बाइक स्टंट में नीट छात्र की मौत, दो पुलिसकर्मियों की आत्महत्या से हड़कंप