जिला उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस ने पकड़ा कलयुगी पिता। 3 वर्षीय पुत्र को जान से मारने की नियत से सड़क पर फेंका। पारिवारिक विवाद के चलते दी घटना को अंजाम। थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम ने अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 109, 296 बीएनएस के तहत आरोपी आजाद पिता ताहिर शाह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया को गिरफ्तार किया। घटना का विवरण:दिनांक 28.06.2025 को फरियादिया मुस्कान ने बताया कि वह और उनके पति आजाद बड़नगर आए थे। बाजार से लौटते समय वे अपने 3 वर्षीय पुत्र तनवीर के साथ पैदल उमरिया जा रहे थे। रास्ते में आजाद ने तनवीर को मुस्कान की गोद से छीनकर अपनी गोद में लिया। इसके बाद आजाद ने मुस्कान को घूंघट करने के लिए कहा और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मुस्कान ने बारिश का हवाला देते हुए घूंघट करने में असमर्थता जताई, तो आजाद ने धमकी दी कि वह तनवीर को जान से मार देगा। इसके बाद उसने तनवीर को जान से मारने की नियत से सड़क पर पटक दिया, जिससे बच्चे के सिर, हाथ, पैर और शरीर पर चोटें आईं। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 109, 296 बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सराहनीय भूमिका:इस कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक हेमंत कटारे, सहायक उपनिरीक्षक नारायण वास्कले, मानसिंह वास्कले, राजेंद्र सिंह हाड़ा, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, नितेश रायकवार, मुकेश नागर, रुपेश पर्ले, राकेश रायकवार, सूर्य कुमार चौहान, और सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्रॉउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार। युवक के मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपियो के गिरफ्तारी की मांग