सिरमौर रीवा ।  रीवा जिले के सिरमौर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्योटी रोड के पास नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिरमौर की टीम ने मौके पर दबिश दी और रेशू सिंह पिता हरिकरण सिंह परिहार उम्र 30 साल निवासी दुलहरा को गिरफ्तार किया।


जहा पर तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 9.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 हज़ार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 8, 21, 22 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रेशू सिंह एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक तिवारी, उप निरीक्षक पीएन सतनामी, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह पटेल, आर. अशोक सिंह और आर.कैलाश सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading