पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का परिजनों ने लगाया आरोप। रीवा । रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसघाट मोहल्ले में बीती शाम हुई मारपीट की घटना के बाद घायल युवक ऋतुराज की उपचार के दौरान मौत हो गई है जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। घटना के संबंध में मृतक ऋतुराज सोंधिया निवासी कबाड़ी मोहल्ला के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई लकड़ी का काम करता था और शारीर से विकलांग था। बीती शाम तकरीबन 4 बजे ऋतुराज बांसघाट मोहल्ले किसी काम से गया हुआ था। जहां पर आधा दर्जन युवकों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से मृतक के पेट की आत फट गई जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। जब रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने ले जाया गया तो थाने में भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।मृतक के परिजनों ने इस दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का एक वीडियो भी दिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलयुगी पिता बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में, 3 वर्षीय पुत्र को सड़क पर पटकने का आरोप सरपंच सचिव के निष्क्रियता के चलते कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को मजबूर झलवा ग्रामवासी
You must be logged in to post a comment.