गढ़ रीवा । रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी कटरा के पास आज दोपहर करीब 2:30 बजे दर्दनाक घटना घट गई जिसमें सवार 3 लोगो को मौत हो गई और बुरी तरह से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार 4 लोग जा रहे थे लेकिन तेज रफ्तार होने के बजह रोड किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। जिसमें सवार 1 बच्ची सहित 3 लोगो की ऑन दी स्पॉट मौत हो गयी। जिसकी सूचना पर गढ़ पुलिस ने पहुचकर शवो का पंचनामा कर जांच में जुट गई है। मृतकों में रावेन्द्र उर्फ कोला साकेत पिता सिपाही साकेत निवासी लौरी, सूरज कोरी पिता राजकिशोर कोरी उम्र 26 वर्ष निवासी लौरी और अंजना साकेत पिता गुलाब साकेत उम्र 8 वर्ष निवासी लौरी शामिल है। तथा एक बुरी तरह से घायल का इलाज चल रहा है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,दोनो की हुई मौत सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्रॉउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार।