खेत में पलटी बोलेरो वाहन मनगवा । रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है तेज रफ्तार जीप चालक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक से जा रहे युवकों को कुचलते हुए जीप अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला लेकिन मौका पाते ही बोलेरो का ड्राइवर फरार हो गया। वही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मनगवां बस्ती निवासी अभय सिंह जीप में सवार होकर तेज रफ्तार से बैकुंठपुर मनगवां मार्ग से होते हुए बुड़वा गांव में तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार दिलीप शुक्ला 40 वर्ष निवासी बुड़वा और पीछे बैठे संजय रावत 23 वर्ष निवासी रामपुर को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जीप की रफ्तार 100 किलोमीटर से अधिक थी, लिहाजा ठोकर लगने के साथ ही संजय उछलकर दूर जा गिरा जबकि दिलीप शुक्ला बाईक सहित खुद बोलेरो में फंस गया। घटना के बाद जीप चलक ने तेज रफ्तार से बाइक सहित दिलीप को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया इसके बाद बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि दिलीप शुक्ला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि संजय रावत ने अस्पताल में दम तोड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जीप को सड़क के नीचे से निकलवा कर जप्त कर लिया है और वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जाच शुरू कर दी है View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विंड ग्रूप सहित दो अवैध कॉलोनियों में चला नगर निगम रीवा का बुलडोजर,सड़क और बाउंड्री हुई ध्वस्त कलवारी कटरा हाइवे में खड़े ट्रक के पीछे घुसी मोटरसाइकिल,एक बच्ची सहित 3 लोगो की आन दी स्पॉट मौत, एक घायल
You must be logged in to post a comment.