रीवा । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरहटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्रे रंग की XUV कार क्र.-DL-8CAC-1025 में 13 बोरियो में कुल 2965 नग नशीली कफ़ सिरप के साथ एक आरोपी सुजीत नागर उर्फ रिंकू निवासी लवकुश नगर जिला छतरपुर मप्र. हाल निवास किराये का मकान ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा म.प्र.को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार हैं।


   उक्त नशीली कफ सिरप तस्करों द्वारा रीवा में खपाई जा रही थी। जब्त की गई नशीली कफ सिरप की कीमत 578175 रुपये है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति धौचट नगर के पास मे काफी मात्रा मे कोडिन युक्त नशीली कफ सीरप सप्लाई करने के लिये खडे हुये है यदि समय रहते कार्यवाही की गयी तो तस्कर एवं बडी मात्रा में कोडिन युक्त नशीली कफ सीरप मिल सकती है।


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में एवं चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को धर दबोचा गया।

बता दे कि पिछले छह महीनों में चोरहटा पुलिस ने करोड़ों रुपये की नशीली  दवाओं की जब्ती की गयी है।

वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से रीवा और आसपास के इलाकों में नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चोरहटा निरीक्षक आशीष मिश्रा, उनि बालकेश सिंह,सायबर सेल से उनि. गौरव मिश्रा, सायबर सेल से उनि. मृगेन्द्र सिंह, सउनि. मनोज बागरी, प्र.आर. शिवाजीत मिश्रा, आर. नीरज पाण्डेय पाण्डेय, आर. अंकित दुवे, आर. मनोज यादव, आर धर्मेन्द्र पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading