उज्जैन।। खबर: बड़नगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए धमकी देकर वसूली करने वाले आरोपी रोहित उर्फ सोनु मोरवाल (23) को उसके घर शिवघाट रोड, खोपदरवाजा, बड़नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 25 मई 2025 को फरियादी यासिन को धमकाकर हफ्ता मांगा और मारपीट की, जिसके बाद वह महाराष्ट्र फरार हो गया था। 28 जून 2025 को मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बायपास पर यातायात सुचारू रखने जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सक्रिय चोरहटा पुलिस ने 2965 नग नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,एक हुआ फरार