पीड़िता ने जवा थाने और महिला थाने दर्ज कराई रिपोर्ट। जवा पुलिस पर कार्यवाही न करने का महिला ने लगाया आरोप। रीवा । जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुनगांव गांव से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे बड़े ससुर के लड़के विशाल प्रताप सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 28 साल निवासी भुनगांव थाना जवा ने पति पत्नी के झगड़े का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा और घटना के सम्बंध मे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि मेरी शादी 2016 में भुनगांव में हुयी थी शादी के बाद मैं अपने ससुराल में रह रही थी मेरे दो बच्चे है वर्ष 2020-21 मे मेरा पति से झगडा हो गया था। जिससे मैं अपने मायके ग्राम कैथी थाना जनेह जिला रीवा में रहने लगी थी। इसी बीच मेरी बातचीत मेरे बड़े ससुर के लडके विशाल प्रताप सिंह से होने लगी। हम दोनो एक दूसरे से प्रेम करने लगे। करीब दो महीने बाद फिर मैं अपनी ससुराल वापस आ गयी। उसी दौरान मेरे पति संदीप सिह खाने कमाने गुजरात चले गये। मैं घर में अपने दो बच्चो व ससुर के साथ रहती थी विशाल सिह का मेरे घर आना जाना था और मेरे साथ ही रहता था तथा मुझसे शादी करने के लिये बोला था विशाल मुझसे शादी करने का वादा करके मेरे साथ बलात्कार करता रहा। शादी करने को कहने पर मेरी मांग में सिंदूर भी भरा है अब शादी करने से मुकुर रहा है मारपीट करता था इतना ही नही उसके द्वारा अपनी बीमारी का बहाना बनाकर 2 लाख रुपये नगद तथा गहने तक लेकर बेच दिया। जब दिनांक 20/6/25 को विशाल से बोली कि आप मुझसे शादी का वादा किये थे शादी कब करोगे तो इसी बात को लेकर विशाल सिह मेरे साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दिया है। जिससे मैं डर कर थाने में 23/06/25 रिपोर्ट कराने गयी तब विशाल सिह थाना से शादी करने को कहकर मेरे ससुराल घर ले आया और अब घर से फरार हो गया।विशाल सिह मेरे साथ शादी का झांसा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाया है साथ ही पीड़ित महिला ने जवा पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप भी लगाया है। जिनकी शिकायत पर जवा थाने में अपराध 186/25 धारा 376,376 (2) (n),323,506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सवाल यही की जब उक्त महिला शादी शुदा थी पति से तलाक नही हुआ था तो पति के रहते कैसे आरोपी महिला को शादी का झांसा दे रहा था। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोरहटा पुलिस ने 2965 नग नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,एक हुआ फरार अथ संघ सरेंडर गाथा : आँखों देखा इमरजेंसी अध्याय