इंदौर। आमिर खान। शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया है, जिसके पास से वह काला बैग बरामद हुआ, जिसमें पिस्टल, 5 लाख रुपये नकद, और सोनम रघुवंशी के जेवरात थे। यह बैग हत्याकांड से जुड़ा महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विशाल चौहान ने रैपिडो ऐप के जरिए ऑटो रिक्शा बुक कर नंदबाग से हीराबाग कॉलोनी तक यह बैग भेजा था। ऑटो चालक सुनील उछावने ने पुलिस को बताया कि 31 मई को एक युवक ने बैग लिया और 310 रुपये का भुगतान कियाशिलोम जेम्स ने ही विशाल को इंदौर के देवास नाका स्थित हीराबाग कॉलोनी में किराए का फ्लैट उपलब्ध कराया था, जहां सोनम 25 से 27 मई तक फरार रहते हुए छिपी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में शिलोम को 10 जून को फ्लैट से बैग ले जाते हुए देखा, जिसके बाद उसे शनिवार रात महालक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया गया। शिलांग पुलिस ने शिलोम को साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के आरोप में सह-आरोपी बनाया है। वह फ्लैट के सिक्योरिटी गार्ड बलविंदर उर्फ बल्लू के साथ मिलकर बैग गायब करने में शामिल था, जिसे भी पुलिस ने अशोकनगर से हिरासत में लिया है वर्तमान में शिलांग पुलिस शिलोम जेम्स और बल्लू से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड की साजिश और बैग में मौजूद सामग्री के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। सोनम और उनके प्रेमी राज कुशवाह को पहले ही 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है पुलिस को संदेह है कि बैग में राजा की चेन और ब्रेसलेट भी हो सकते हैं, जो उनके शव से गायब थे। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या की साजिश में पिस्टल का उपयोग करने की योजना थी, लेकिन अंततः धारदार हथियार से राजा की हत्या की गई।शिलांग पुलिस अब शिलोम को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जा सकती है, जहां उससे और पूछताछ होगी। साथ ही, फ्लैट की तलाशी में कुछ जली हुई चीजें मिली हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच जारी है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दतिया के मुरया गांव में बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, खुली व्यवस्था की पोल इंदौर नारकोटिक्स थाने से फरार एमडी ड्रग्स का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नारकोटिक्स विंग की टीम ने दस हजार के इनामी तस्कर को जावरा से उठाया