इंदौर- अंकुल प्रताप सिंह / दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोये इंदौर के नार्कोटिक्स थाने से एमडी मामले में पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे दस हजार के इनामी एमडी ड्रग तस्कर सलमान पठान पिता ताज मोहम्मद उम्र 22 वर्ष निवासी जावरा को नारकोटिक्स विंग के थाना प्रभारी हरीश सोलंकी, उपनिरीक्षक सीमा मिमरोट एवं टीम ने आज दोपहर जावरा से गिरफ़्तार किया। बुधवार को इंदौर नारकोटिक्स पुलिस ने सलमान को 54 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ एमआर 10 से पकड़ा था जिस पर प्रकरण दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था लेकिन अगले ही दिन अलसुबह सलमान दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हाथ से हथकड़ी निकाल के थाने से फरार हो गया था। जिसके बाद नारकोटिक्स विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने मामले में लापरवाही बरतने के चलते प्रधान आरक्षक पंकज एवं ओम राठौर को सस्पेंड कर दिया था। नारकोटिक्स पुलिस ने पलासिया थाने पर मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसके बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें सलमान की तलाश में जुटी थी । डीआईजी नारकोटिक्स महेशचंद जैन ने भी फरार आरोपी सलमान पठान पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। https://newsnationalworld.news.blog/2025/06/19/md-accused-absconded-from-police-custody-in-indore-narcotics-police-station-case-registered-at-palasia-police-station-two-policemen-suspended-3/ View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजा हत्याकांड अपडेट: प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स के पास मिला काला बैग, पिस्टल, नकदी और जेवरात बरामद अमेरिका-इजरायल को चुनौती देता ईरान और भारतीय राजनीति का पतन