कोनी गांव में हुई 65 बर्षीय महिला की अंधी हत्या का हुआ खुलासा। रीवा। रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी गांव में 18/06/25 को अज्ञात महिला का शव कोनी जंगल के बनिया नाले के पास पडा हुआ देखा गया था जिसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है। View this post on Instagram सूचना पर अतरैला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये एफएसएल टीम एवं फिन्गर प्रिन्ट टीम को मौके पर बुलाया गया एवं घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर शव को पीएम हेतु भेजा गया। इसके बाद उक्त घटना की थाना अतरैला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलास की गई। आसपास पूछताछ किये जाने पर मृतिका की पहचान गायत्री पाण्डेय उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम कोनी थाना अतरैला के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका की नातिन और गांव के ही एक लडके का आपस में प्रेम प्रसंग था। पुलिस द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये मृतिका की नातिन एवं उसके प्रेमी के बारे में घटना दिनांक की जानकारी एकत्र की गई जिसमें पता चला कि दोनो घटना दिनांक को घटना स्थल के आसपास दिखाई दिये थे। दोनो से पूछताछ की गई तो उन्होने चाकू से मृतिका की हत्या करना एवं शव को छिपा देना स्वीकारकिया। घटना के संबंध में पूछताछ पर बताया कि उन दोनो के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से प्रेमी के पिता उसके साथ मारपीट की जाती थी एवं मृतिका के घर वालो ने कुछ समय पूर्व 7 जून को नातिन का विवाह कर दिया था जिससे दोनो प्रेमी काफी नाराज थे। उक्त नाराजगी पर से घटना दिनांक को मृतिका की नातिन एवं उसके प्रेमी द्वारा काम के बहाने मृतिका को सुनसान जगह में ले जाकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई एवं शव को घसीट कर दूर छिपा दिया गया जिसका खुलासा किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि० विजय सिंह थाना प्रभारी अतरैला, सउनि महेन्द्र बागरी, सउनि जयकरण सिंह, प्रआर. सुनील कुमार, प्रआर. मजमून खान, आर. केपी, आर.रमेश, आर.बृजेश की भूमिका सराहनीय रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीहोर में गूंजे पंडित प्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद के नारे: भगवान चित्रगुप्त पर विवादित बयान से कायस्थ समाज में आक्रोश इंदौर नारकोटिक्स थाने में पुलिस कस्टडी से एमडी का आरोपी फरार, पलासिया थाने पर हुआ प्रकरण दर्ज, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड