प्रदीप चौधरी।। सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त और यमदेव पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ कायस्थ समाज ने तीव्र विरोध जताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मिश्रा ने व्यास पीठ से मर्यादाहीन और अशोभनीय भाषा का उपयोग कर कायस्थ समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। समाज ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, जो उनके आराध्य देव हैं। कायस्थ समाज का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मिश्रा ने विवादास्पद बयान दिए हों। इससे पहले भी वे राधा रानी सहित सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। समाज ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की आदत करार दिया। View this post on Instagram प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पंडित मिश्रा वृंदावन के चित्रगुप्त शक्तिपीठ मंदिर में जाकर नाक रगड़कर सार्वजनिक माफी मांगें, अन्यथा समाज उनकी हर कथा का विरोध करेगा और कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में “पंडित प्रदीप मिश्रा मुर्दाबाद” और “माफी मांगो” के नारे गूंजे। विवाद बढ़ने के बाद मिश्रा ने मंगलवार को सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मीडिया से बातचीत में माफी मांगी, लेकिन कायस्थ समाज ने इसे अपर्याप्त बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, सरला मिश्रा हत्याकांड पर साधा निशाना, लाडली बहना योजना में 1500 से 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान नातिन ने प्रेमी संग मिलकर नानी की चाकू से गोद कर की हत्या