Breaking news इंदौर- अंकुल प्रताप सिंह / दुर्गेश चंद्रशेखर धुलधोये इंदौर के नार्कोटिक्स थाने से एमडी ड्रग्स के आरोपी का पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला सामने आया है जिसने इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। सूत्रों के अनुसार आरोपी सलमान पठान निवासी जावरा से इंदौर नारकोटिक्स पुलिस ने दिनांक 18 जून को 50 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद से सलमान नारकोटिक्स पुलिस की अभिरक्षा में था जिसे आज कोर्ट में पेश करना था लेकिन आरोपी सलमान अलसुबह ही दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हाथ से हथकड़ी निकाल थाने से फरार हो गया। मामले में नारकोटिक्स पुलिस द्वारा पलासिया थाने पर मुकदमा पंजीबद्ध कराया गया हैं जिस पर पलासिया एवं नारकोटिक्स पुलिस द्वारा फरार आरोपी सलमान की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इंदौर नारकोटिक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले में लापरवाही बरतने के चलते प्रधान आरक्षक पंकज एवं ओम राठौर को सस्पेंड कर दिया गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नातिन ने प्रेमी संग मिलकर नानी की चाकू से गोद कर की हत्या पिता का दोस्त ही निकला 13 बर्षीय नाबालिग लड़की के बलात्कार का दोषी
You must be logged in to post a comment.