अकेले का फायदा उठाकर लड़की को बनाया था हवस का शिकार।

रीवा ।  रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17/06/2025 को फरियादिया/पीड़िता उम्र 12 वर्ष 8 माह के साथ आरोपी वीर यादव निवासी तरहटी नगरिया ने दरम्यानी रात्रि करीबन 2 बजे जब शौच क्रिया करने के निकली थी तभी पिता का दोस्त पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत 18/06/25 को बिछिया थाने में दर्ज कराई गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 65 (1), 332 (ख) बी.एन.एस. एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  इसके बाद बरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन पर बिछिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनीषा उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ नामजद आरोपी वीर यादव पिता राजेन्द्र उर्फ लल्लू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी पाण्डेय टोला नगरिया थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और वहा से जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीषा उपाध्याय थाना प्रभारी बिछिया, सउनि. राकेश कुमार, प्र.आर. 5 महेन्द्र पाठक, प्र.आर. 373 केशरीनंदन दुबे, आरक्षक 853 देवराज सिंह, आरक्षक 1056 जगदीश खैरवार,महिला आरक्षक 1187 गायत्री चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading