असलियत छुपाने की जा रही है कोशिश- पुलिस सतना । सतना जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने भूत पर बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। यह दावा 10वीं की छात्रा ने किया है। छात्रा ने पन्ना के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। छात्रा ने कहा कि उसके साथ जिन्न (भूत) ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसे गर्भ ठहर गया। वहीं पुलिस इस बात को पूरी तरह खारिज कर रही है। पुलिस का कहना है असलियत छुपाने की कोशिश की जा रही है।सतना के सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवराजपुर में रहने वाली एक छात्रा को उसके परिजनों ने भूत-प्रेत की बाधा से पीड़ित माना है। परिजन भी बात से सहमत छात्रा की बात से उसके परिजन भी सहमत हैं वे कई बार उसे तांत्रिकों के पास ले गए और झाड़-फूंक कराई, लेकिन छात्रा का अब भी यही मानना है कि प्रेत उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। यह घटना लोगों के सामने आई जब बिन ब्याही छात्रा प्रसव कराने पन्ना जिले के देवेंद्रनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। केंद्र में जब छात्रा ने पति के कॉलम के आगे पिता का नाम लिखवाया तो ड्यूटी पर मौजूद नर्स और डॉक्टर चौंक पड़े।हकीकत क्या है ये सही जांच के बाद ही कहा जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दुनिया में मित्रविहीन क्यों होता जा रहा है भारत? भोपाल: ऐशबाग ब्रिज री-डिजाइन, किंग कोबरा की मौत, मानसून की दस्तक और बिजली अफसरों पर सख्ती