अब तक जिस संजय वर्मा नाम को इस हत्याकांड से जोड़ा जा रहा था उसका खुलासा अब हो चुका है… पुलिस के पास जो सीडीआर है उससे यह खुलासा हुआ कि संजय वर्मा और कोई नहीं, बल्कि राज कुशवाहा ही है… उसने पहचान छुपाने के लिए इस फर्जी नाम का इस्तेमाल किया, क्योंकि सोनम की सगाई हो चुकी थी… उक्त नम्बर से बातचीत भी सोनम की सगाई और शादी के बीच हुई… किसी को शक ना हो इसलिए ट्रू कॉलर पर राज ने जहां अपना नाम संजय वर्मा लिखा तो सोनम के नम्बर पर नाम ”बिट्टू” प्रदर्शित हुआ… यह भी जानकारी सामने आई कि सगाई के बाद राजा और सोनम के इन नम्बरों की टॉवर डिटेल सोनम के घर के पास राजाबाग टॉवर, शीतल नगर स्थित सोनम के पिता के ऑफिस के आसपास की आई… वहीं शिलांग पुलिस के पास इन नम्बरों की डिटेल तब ही पहुंच गई थी जब राजा का शव मिला था और उसी के आधार पर राज कुशवाहा पर शक गहराया..! View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोदी-ट्रंप बातचीत: PAK पर मध्यस्थता नामंजूर :PM बोले- भारत ने ना मध्यस्थता स्वीकारी थी, ना स्वीकारेंगे; सीजफायर PAK के कहने पर हुआ पति-पत्नी का हनी ट्रैप जाल! चाट वाले से लेकर पुलिस तक को बनाया शिकार, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज़ —