प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। उन्होंने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष समाप्त करने में किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की कोई भूमिका नहीं थी। कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से बात की। ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटने पर अमेरिका आ सकते हैं? प्रधानमंत्री ने पूर्व कार्यक्रमों का हवाला देते हुए ऐसा करने में असमर्थता जताई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुए फोन कॉल की विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने डिटेल में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस कॉल में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट कहा कि इंडिया-पाकिस्तान के बीच भारत ने तो कभी किसी की मध्यस्थता स्वीकार की है, न ही आगे स्वीकार करेगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर तब हुआ जब उनके पास उपराष्ट्रपति जेडी वॉन्स का कॉल आया और पाकिस्तान ने इसके लिए आग्रह किया. कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मलेन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौटे डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। दोनों के बीव करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई है। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पड़ोसी मुल्क के आह्वान के बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से ही हुआ। इसमें किसी की भी मध्यस्थता नहीं थी और न ही किसी ट्रेड डील पर बात हुई थी। बातचीत ऐसे वक्त हुई है, जब पीएम मोदी आज जी7 में हिस्सा लेने के बाद कनाडा से क्रोएशिया रवाना हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर फोन पर बात हुईविदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था, जब वे बात कर रहे थे। इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।’ View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: ऐशबाग ब्रिज री-डिजाइन, किंग कोबरा की मौत, मानसून की दस्तक और बिजली अफसरों पर सख्ती राज कुशवाहा ही निकला ”संजय वर्मा”… सोनम बन गई थी ”बिट्टू”!