मंदसौर के पिपलिया मंडी में हनी ट्रैप का एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी दोनों मिलकर लोगों को शिकार बनाते और ब्लैकमेलिंग कर रुपए लेते थे मूल रूप से #देवास के रहने वाले रंजू तिवारी (32) और उसके पति हरीश पिता दुर्गाशंकर तिवारी (35) ने इस तरह 15 लोगों को अपने जाल में फंसा कर 10 लाख रुपए ऐंठ लिए एक कांस्टेबल को जब शिकार बनाया और उससे भी पैसे वसूल लिए तो इनकी करतूत की पोल खुली। रंजू तिवारी परिचितों को घर बुलाती उनसे नजदीकियां बढ़ाती और फिर चुपके से वीडियो बना लेती वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता और डरा चमकाकर पति-पत्नी दोनों मिलकर पैसे लूटते थे ।

पुलिसकर्मी, चाट वाले, सपेरे, व्यापारी, किसान सभी लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया और करीब 15 लाख रुपए इन लोगों ने ब्लैकमेलिंग कर ले लिए, पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है चार लोगों ने अभी तक इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है । इनके मोबाइल से कई वीडियो मिले है

आरोपी हरीश तिवारी और उसकी पत्नी रंजू तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल हनी ट्रैप में फंस गया। कॉन्स्टेबल ने इसकी शिकायत मंदसौर के पिपलिया मंडी चौकी में की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजू तिवारी ने कॉन्स्टेबल गोपाल मालवीय को घर बुलाया। इसके बाद रेप के झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर 1.70 लाख रुपए ऐंठ लिए। कॉन्स्टेबल ने 31 मई को पिपलिया मंडी चौकी में शिकायती आवेदन दिया था।

गोपाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रंजू तिवारी को वह डेढ़ साल से जानता है। 16 जनवरी 2024 को रंजू ने उसे यह कहकर घर बुलाया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है और उसे समझाना है। जैसे ही महिला के घर पहुंचा, उसके पति ने अनुचित आरोप लगाते हुए रुपए मांगे। रेप केस में फंसाने की धमकी दी। 12 अप्रैल 2025 को कॉन्स्टेबल ने महिला को एक लाख रुपए कैश दिए। कॉन्स्टेबल ने इसका वीडियो बना लिया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading