प्रदीप चौधरी। नगर निगम की जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब शिकायत ने सबको हैरान कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि चार महीने पहले लिए गए नल कनेक्शन से पानी नहीं आता। जब वह नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों से शिकायत करता है, तो अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं और उसी समय नल में पानी आने लगता है। लेकिन, जैसे ही अधिकारी जाते हैं, नल फिर बंद हो जाता। यह सुनकर निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी स्तब्ध रह गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारी मोटरोला सेट के जरिए किसी को “वाल पूरा खोल दो” कहते हैं, जिसके बाद पानी का प्रेशर बढ़ जाता है। आयुक्त ने नर्मदा प्रोजेक्ट के अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव से इस मामले की जानकारी मांगी और शिकायतकर्ता को जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या में इस्तेमाल हथियार की तस्वीर आई सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग बर्षो से थानों में पदस्थ एवं विवादित पुलिसकर्मियों को फिर मिला अभयदान