रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 168 पुलिसकर्मियों की स्थानांतरण सूची जारी।

रीवा। रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दिनांक 16/06/25 को रीवा जिले के 168 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण सूची जारी किया किया गया। लेकिन पूरी सूची में उन पुलिसकर्मियों को अभयदान दिया गया जो कई वर्षों से एक ही जगह पर कुंडली मार कर बैठे हुए है। बहुत पुलिस वाले ऐसे है जो विवादों में भी रहे है और उनके ऊपर आरोप भी लग चुके है। लेकिन उनका स्थानांतरण सूची से गायब है।


स्थानांतरण सूची में नाम उन्ही का है जो अपने मन से जाना चाहते थे या उनकी ऊपर तक पकड़ नही है। जिनकी उच्च अधिकारियों या नेताओ से संपर्क है या थाना प्रभारियों का हमराह है उन्हें यथावत रखा गया है ऐसा जनचर्चा का विषय बना हुआ है।


खैर रीवा एसपी ने अपने विवेक से जो भी लिस्ट जारी किए है वो अच्छा ही होगा। लेकिन उनके कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
बता दे कि रीवा जिले के कई ऐसे थाने है जहा पर कई बर्षो से एक ही जगह पर पदस्थ है जैसे उदाहरण के तौर पर जवा और अतरैला है जहा पर कई वर्षों से कई पुलिसकर्मी एक ही जगह पर पदस्थ है उनके ऊपर कई तरह के आरोप भी लग चुके है फिर भी उन पर मेहरबानियां दिखाई गई।


वही लोगो का कहना है कि यदि समय समय पर स्थानांतरण होते रहते है पुलिस कर्मी ईमानदारी से काम करते है और आमजनता का विश्वास भी बना रहता है। यदि ज्यादा समय तक एक ही जगह पदस्थ रहते है तो वही पुलिसकर्मी क्षेत्र में अपनी धौस दिखाते है जैसा की हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। आमजन मानस के भावनाओ को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक को कई बर्षो से एक ही जगह पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करना चाहिए ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
जारी स्थानांतरण सूची-

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading