नाली की साफ सफाई नही होने से घरों में घुसा नाली का पानी। रीवा। स्वच्छता अभियान एवं साफ सफाई की डींगें मारने वाली नगर निगम पालिक रीवा की जैसे जैसे बारिश हो रही है वैसे वैसे पोल खुलती जा रही है। नगर निगम रीवा अंतर्गत कई वार्डो में नाली की साफ सफाई नही होने से बरसात का पानी या तो घरों में जा रहा है या सड़क पर बह रहा है। जबकि समाजसेवियों ने पहले ही नगरनिगम आयुक्त रीवा को कई बार नाली की साफ सफाई और मरम्मत कार्य कराने के लिए पत्र भी लिखे थे। लेकिन विभागीय उदासीनता के बजह से पत्र पर ध्यान नही दिया गया। जिसका नतीजा है कि आज थोड़ी से बारिश होने पर नगरनिगम पालिक रीवा अंतर्गत वार्ड नंबर-9 में देखने को मिला। रोड तो पहले से ही जर्जर है जहा पर चलने से बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो ही रहे है। वही दूसरी तरफ़ आज के थोड़ी सी बारिश ने विकास कार्यो की पोल खोल कर रख दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-9 के राजीव मार्ग में न तो चलने योग्य सड़क है न ही नाली की सफाई करायी गयी। जिस कारण आगे नाली जाम होने के बजह से घरों में नाली का पानी भर जाता है जबकि कागजों में सभी कार्य पूर्ण है जो एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है जिसे आप वीडियो व फ़ोटो के माध्यम से देख सकते है कि रीवा के वार्ड क्रमांक-9 का विकास। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा
You must be logged in to post a comment.