सतवास । मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सतवास पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते बीती रात्रि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा के अनुसार सूचना मिली थी कि सीहोर जिले के दौलतपुर गांव से दो युवक शाकिर और तुफैल अवैध गांजा लेकर खातेगांव होते हुए सतवास आ रहे हैं। जिसकी सूचना पर पीपल कोटा नाले के पास पुलिस ने घेराबंदी की।जैसे ही दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे पुलिस को देख एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दूसरा तुफैल भागते समय गिर पड़ा और चोंट आयी है जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि फरार शाकिर की तलाश जारी है। और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का काटा प्राइवेट पार्ट, हालात गम्भीर पहली ही बारिश में वार्ड नंबरआ-9 रीवा के विकास की खुली पोल