समाजवादी पार्टी का सोमवार 16 जून को सुबह 11:00 बजे संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन इंदौर।मध्य प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों और सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों की संरक्षक बनी हुई है ।बहादुर सैना के खिलाफ प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा द्वारा अपमानजनक बयान दिए जाने और नफरत फैलाने की कोशिश के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा संभागायुक्त कार्यालय पर सोमवार 16जून सुबह 11:00 बजे प्रदर्शन कर दोनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की जाएगी । समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ से हैं और नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी की गद्दी दिवस हुई मीटिंग में इन दोनों मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है दोनों ही मंत्रियों ने अपनी शपथ का उल्लंघन करते हुए संवैधानिक मान्यताओं की खिल्ली उड़ाई है। इन्हें एक पल भी मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नहीं है। जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार इन भ्रष्ट और संविधान की मर्यादाओं को तातकी पर रखने वाले मंत्रियों का बचाव करने पर उतारू है ।पहले चरण में कल संभाग आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा और बाद में इसे लेकर पार्टी सतत अभियान चलाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने अवैध जहरीली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार इंदौर में रैपीडो कार्यालय का ऑटो चालकों ने किया घेराव, जड़े ताले