खबर: उज्जैन बड़नगर पुलिस ने 15 जून 2025 को रुनिजा रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जब्त। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कुल 30 अपराध दर्ज, जिसमें चोरी, मारपीट, लूट, NDPS एक्ट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल। घटना का विवरण:उज्जैन जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, बड़नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रुनिजा रोड पर दो व्यक्ति अवैध शराब के साथ खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलेश उर्फ नोटी मेड़ा (19 वर्ष) और अशोक उर्फ बंटी (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 5 और 10 लीटर की प्लास्टिक कैन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना बड़नगर में धारा 49-ए आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज (अपराध क्रमांक 431/2025 और 432/2025) कर विवेचना शुरू की गई। आरोपियों का विवरण: निलेश उर्फ नोटी मेड़ा (19 वर्ष), निवासी: पालारोड, बड़नगर पूर्व में 3 अपराध दर्ज (चोरी, मारपीट) अशोक उर्फ बंटी (42 वर्ष), निवासी: शक्कर मिल, उज्जैन रोड, बड़नगर पूर्व में 27 अपराध दर्ज (चोरी, लूट, मारपीट, NDPS एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट) सराहनीय भूमिका:इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सुरेंद्र गरवाल, सउनि. शैतान सिंह डिंडोर, आर. अजय चौहान, आर. सूर्यकुमार चौहान, आर. महेश मोर्य, आर. संदीप बामनिया, आर. मुकेश नागर और मआर. ज्योति हाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई शिक्षा नीति खारिज, संघवाद को मिला बल, अब वास्तविक विकल्प पर विचार का समय सेना का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग