इंदौर, 16 जून 2025: इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे सैकड़ों ऑटो चालकों ने ऑनलाइन रैपीडो, ओला और उबर कंपनियों के खिलाफ सी-21 स्थित रैपीडो कार्यालय का घेराव किया। उत्तेजित चालकों ने कार्यालय बंद कराकर ताले जड़ दिए। महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेश बिड़कर, निलेश सूर्यवंशी और रोहित बुडानिया ने बताया कि ये कंपनियां अवैध रूप से मनमाना किराया वसूल रही हैं, जिससे 20,000 ऑटो चालकों को भारी नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया (पहला किमी 20 रुपये, ड्यूटी किमी 17 रुपये) के बावजूद, ये कंपनियां परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। इसके अलावा, रैपीडो द्वारा संचालित दोपहिया बाइक टैक्सी भी अवैध है, क्योंकि इनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है। इन वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन नहीं होता, जो महिला और छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। घरेलू दोपहिया वाहनों का कमर्शियल उपयोग होने से दुर्घटना में सवारियों को क्लेम भी नहीं मिलता। चालकों ने नारेबाजी कर रैपीडो कार्यालय पर ताले जड़े और चेतावनी दी कि अवैध ऑनलाइन कार्यालयों को बंद करवाया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेना का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह और जगदीश देवड़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग “प्रणाम परिसर” कालोनी की बाउंड्रीवाल तोड़ी, गुंडों ने दी जान से मारने की धमकी