मोरवा के एक लाख विस्थापितों को दो समान मुआवजा-किसान संघर्ष समिति विस्थापन के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी संगठनों एवं व्यक्तियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील सिंगरौली । किसान संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चलाई जा रही किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा के चौथे दिन सिंगरौली जिले के मोरवा पहुंची। जहां सिंगरौली संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने अमित तिवारी एवं कालिका गुप्ता के नेतृत्व में किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम को ज्ञापन सौंपा। View this post on Instagram उन्होंने बताया कि मोरवा में एक लाख लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। लेकिन हजारों रहवासियों को कंपनी कोई भी मुआवजा देने को तैयार नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी को समान रूप से मुआवजा दिया जाए। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि डॉ. सुनीलम यात्रा में शामिल साथियों के साथ 14 जून को शाम 5 बजे मोरवा में विस्थापन प्रभावित नागरिकों से मुलाकात करेंगे। डॉ. सुनीलम ने विस्थापन के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी संगठनों एवं व्यक्तियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है। किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने बैढ़न जिला जेल जाकर सुहिरा अमिलिया ग्राम के प्रजापति परिवार के व्यक्तियों से मुलाकात कर बातचीत की। जिन्हें मार्च से अभी तक तमाम फर्जी आरोप लगाकर जेल में रखा गया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि अडानी के ट्रैकों से कुचलने से जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई थी उनके सगे रिश्तेदारों को जेल में डाल दिया गया है। डॉ. सुनीलम ने जेल में बांसी बेरदह के अखिलेश शाह से मुलाकात की जो अडानी के द्वारा 8 गांव की भूमि अधिग्रहण किए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने शांति भंग करने पर जेल भेज दिया है।डॉ. सुनीलम ने कहा कि अखिलेश शाह को षडयंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया गया है तथा थाना प्रभारी लंघाडोल के थाना प्रभारी ने आपत्ति लगाई है कि मुख्यमंत्री के दौरे हो जाने तक उसे जेल में रखा जाए यह आपत्ति गैर कानूनी है। डॉ. सुनीलम ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि क्या यह गिरफ्तारी उनके निर्देश पर हुई है? या सिंगरौली के अधिकारी आदिवासियों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक न पहुंचे इसलिए यह षडयंत्र कर रहे हैं? डॉ. सुनीलम ने बैढ़न के समाजवादी नेता अवधेश कुमार और लक्ष्मीकांत दुबे से उनके निवास पर मुलाकात की।सिंगरौली समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत नामदेव एवं सीधी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने यात्रियों का स्वागत किया। 14 जून को यात्रा बांसी बेरदह पहुंचेगी। ग्रामवासियों से किसान संघर्ष समिति के नेता मुलाकात करेंगे। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एड. आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सीधी- सिंगरौली संयोजक निसार आलम अंसारी, प्रदेश सचिव शत्रुघ्न यादव आदि शामिल रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम की होगी शुरूआत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के नंदलालपुरा किन्नर समुदाय ने हरप्रीत कौर होरा के परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया
You must be logged in to post a comment.