इंदौर के नंदलालपुरा किन्नर समुदाय ने हरप्रीत कौर होरा के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। समुदाय की सीमा गुरु और पायल गुरु ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और भगवान से हरप्रीत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। हरप्रीत की मौत अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हुई थी, जब वह अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। हरप्रीत बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी में कार्यरत थीं और अपने पति का जन्मदिन मनाने लंदन जा रही थीं। उनका मायका अहमदाबाद में है, जहां वह अपने पिता से मिलने के बाद लंदन के लिए रवाना हुई थीं। विमान हादसे की खबर से परिवार और समुदाय में शोक की लहर है। हरप्रीत के पति रॉबी लंदन से इंदौर पहुंच चुके हैं और परिवार के साथ अहमदाबाद जाएंगे, जहां हरप्रीत के शव को लेने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासियों और दलितों को जेल पहुंचा कर प्रशासन और पुलिस अड़ानी की कर रहा मदद 7 सेकेंड में दिल की बीमारी का पता लगाएगा AI ऐप, 14 साल के सिद्धार्थ की कमाल की खोज