अच्छे उत्पादन को बेहतर अवसर देने के लिए नवाचार की ओर बढ़ेंगेआजीविका परियोजना अधिकारी सप्ताह में 3 दिन उन क्षेत्रों में रहकर करेगी फोकसकलेक्टर श्री मीना ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की बालाघाट, 13 जून 2025: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छोटे-छोटे समूह बनाकर कोदो-कुटकी उत्पादन और विपणन पर काम शुरू होगा। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश आजीविका मिशन के तहत इस योजना को योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह को सप्ताह में 3 दिन नक्सल क्षेत्रों में रहकर इस पर फोकस करने को कहा गया है। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ मिशन और पीएम पोषण शक्ति जैसे कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल, आरईएस कार्यपालन यंत्री मनोज धुर्वे, जनपद सीईओ ममता कुलस्ते और अन्य अधिकारी गूगल मीट से जुड़े। View this post on Instagram बैहर-बिरसा और परसवाड़ा में महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोरकलेक्टर श्री मीना ने कहा कि बैहर, बिरसा और परसवाड़ा में महिलाओं को समूहों में जोड़कर आर्थिक प्रगति संभव है। इन क्षेत्रों में कोदो-कुटकी की प्राकृतिक संभावनाओं को देखते हुए छोटी प्रोसेसिंग यूनिट्स और मार्केटिंग टिप्स से जागरूकता लाई जाएगी। कोदो-कुटकी की बढ़ती मांग को स्थानीय महिलाओं के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। जिला पंचायत को योजना के साथ काम शुरू करने की छूट दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खुले में पेशाब करने से रोका तो युवक की कर दी हत्या, परिजनों ने लाश रखकर किया चक्काजाम प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम की होगी शुरूआत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव