जबलपुर: जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के चंडाल भाटा में सागर सतनामी नामक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। दो दिन पहले सागर ने कुछ युवकों को खुले में पेशाब करने से रोका था, जिससे नाराज बदमाशों ने उसे घेरकर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सागर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चंडाल भाटा मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलाके की शराब दुकान को घटनाओं का कारण बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की। उनका कहना है कि शराब दुकान के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस और एसडीएम पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी नीरज चौधरी ने प्रशासन पर शराब दुकान नहीं हटाने का आरोप लगाया। परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुझसे कहा- लिखो, राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे, मैंने मना किया तो पार्टी से निकाला: MP के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह नक्सल क्षेत्रों में क्लस्टर बेस्ड कोदो-कुटकी पर छोटे-छोटे ग्रुप्स बनाकर काम होंगे शुरू