सोहागी/ रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत सोहागी घाटी में आज गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास एनएच-30 पर एक सीमेंट शीट से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहे एक सीमेंट की शीट लदे ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह एक ऑटो के ऊपर जा पलटा, ऑटो में सवार 10 में से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल है जिन्हें उपचार हेतु त्योंथर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों और घायलों में मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र के जैसवाल परिवार के बताये जा रहे है जो प्रयागराज से गंगा स्नान कर ऑटो से घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। View this post on Instagram घटना की जानकारी मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गई। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घायलों में रविता पति वरुण जायसवाल उम्र 35 वर्ष, प्रियांशु पिता रामजीत जायसवाल उम्र 6 वर्ष एवं अदिति पिता रामजीत जायसवाल उम्र 4 वर्ष निवासी भमरा जिला मऊगंज हैं तथा मृतकों में रामजीत जायसवाल उम्र 38 वर्ष, पिंकी जायसवाल पत्नी रामजीत जायसवाल उम्र 35 वर्ष, अंबिका पिता रामजीत जायसवाल उम्र 9 वर्ष, हीरालाल जायसवाल पिता शोभनाथ उम्र 65 वर्ष सभी निवासी भमरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज और अरविंद जायसवाल पिता वरुण जायसवाल उम्र 5 वर्ष, मानवी पुत्री वरुण जायसवाल उम्र 7 वर्ष निवासी बेहरी देवतालाब जिला मऊगंज के निवासी हैं सौरभ पिता प्रवीण जायसवाल उम्र 11 वर्ष निवासी उमरी जिला मऊगंज की मौत हो चुकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ईदुल अज़हा के पवित्र त्योहार के मौके पर बोर्ड एडवाइजरी जामुन तोड़ते वक्त पानी से भरे कुए में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत
You must be logged in to post a comment.